नई दिल्ली | 16 मई 2026
दिल्ली के होटल पार्क व्यू में BBrij, Future Point एवं Jiri Jyoti’s Hub के सहयोग से आयोजित ज्योतिषीय कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस विशेष आयोजन में लगभग 100 से अधिक ज्योतिष प्रेमियों, शोधकर्ताओं एवं जिज्ञासुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्री अनिल वत्स जी एवं Future Point के संस्थापक आदरणीय श्री अरुण बंसल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके गहन अनुभव एवं ज्योतिषीय ज्ञान ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की। इस अवसर पर पंडित नीरज शर्मा तथा Wafi Media Marketing Solutions Pvt. Ltd. के प्रमुख संस्थापक श्री श्याम प्रकाश पाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
लगभग एक घंटे तक चले इस विशेष सत्र में ज्योतिष को वैज्ञानिक एवं तार्किक आधार पर समझाने का प्रयास किया गया, जिसे उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा। सभी उपस्थितजनों ने पूरे ध्यान एवं उत्साह के साथ सत्रों को सुना, समझा एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण आदरणीय श्री अरुण बंसल जी द्वारा “शश नाड़ी” विषय पर प्रस्तुत ज्ञानवर्धक सत्र रहा, जिसने उपस्थित सभी लोगों को ज्योतिष के गूढ़ विषयों को नई दृष्टि से समझने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए गुरुजी बृजभूषण जी एवं कुलदीप जी की विशेष सराहना की गई। उनके कुशल नेतृत्व एवं समर्पण ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभी आयोजकों, विद्वानों, वक्ताओं एवं उपस्थित ज्योतिष प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आशा व्यक्त की गई।


